{"_id":"5ff353148ebc3ecd675231d6","slug":"vikas-dubey-case-kanpur-news-secretary-suspended-for-talking-to-vikas-dubey-s-close-for-nine-times","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड: विकास दुबे के करीबी से नौ बार बात करने में सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड: विकास दुबे के करीबी से नौ बार बात करने में सचिव निलंबित
Mon, 04 Jan 2021 11:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
विकास दुबे (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे के करीबी धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी से बात करने के आरोप में शिवराजपुर ब्लॉक के सचिव राजवीर कटियार को डीपीआरओ कमल किशोर ने निलंबित कर दिया है। एसआईटी जांच में सचिव और धर्मेंद्र के बीच 24 अगस्त 2019 से 19 मई 2020 तक नौ बार बात करने की पुष्टि हुई है।
सचिव ने पांच बार और हीरू उर्फ धर्मेंद्र ने चार बार फोन मिलाया है। इसके अलावा विकास दुबे के करीबी मदारीपुर निवासी राम सिंह से भी एक बार बात की गई। डीपीआरओ ने सचिव को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था। सही जवाब न देने पाने पर यह कार्रवाई की गई।
इससे पहले विकास दुबे और उसके करीबियों से बातचीत करने के आरोप में चौबेपुर सचिव अमित कटियार, बीडीओ शिवराजपुर आलोक पांडेय को निलंबित किया जा चुका है। एक और सचिव पर भी कार्रवाई हो सकती है।