{"_id":"5fe322ba8ebc3e3fc432b458","slug":"vikas-dubey-case-kanpur-news-police-post-will-be-built-three-km-away-from-bikaru-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकरू गांव से तीन किमी दूर बनेगी पुलिस चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू गांव से तीन किमी दूर बनेगी पुलिस चौकी
Wed, 23 Dec 2020 04:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 23 Dec 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
बिकरू पंचायत भवन व बिकरू गांव को जाने वाले मार्ग पर लगा संकेतक
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू कांड के बाद पुलिस आलाधिकारियों ने बिकरू में ही पुलिस चौकी स्थापित करने के आदेश जारी किए थे। घटना के करीब छह माह बाद थाना पुलिस ने बिकरू गांव से करीब तीन किमी दूर बाबा कुआं में पुलिस चौकी स्थापित करने और भवन के लिए भूमि आवंटन की मांग एसडीएम बिल्हौर से की है।
शिवराजपुर ब्लाक के बिकरू और भीटी ग्राम पंचायत में दो जुलाई की रात कुख्यात विकास दुबे ने बिल्हौर पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित 8 पुलिस कर्मियों की निर्मम हत्या कर दी थी। चौबेपुर थाने से बिकरू गांव करीब 16 किमी दूर है, इसी का संज्ञान लेकर पुलिस आलाधिकारियों ने बिकरू गांव में ही पुलिस चौकी स्थापना के आदेश जारी किए थे।
वारदात के करीब छह माह गुजर जाने के बाद अब चौबेपुर एसओ केएम राय ने बिकरू गांव से करीब तीन किमी दूर बोझा, बसेन, भीटी, सुज्जापुरवा गांव के समीप स्थित बाबा कुआं स्थान पर शिवराजपुर-शिवली-बेला मार्ग तिराहे पर पुलिस चौकी भवन निर्माण हेतु भूमि आवंटन की मांग एसडीएम बिल्हौर से की गई है।
विज्ञापन
मालूम रहे कि बिकरू, भीटी गांव पांडू नदी पर स्थित कानपुर नगर जनपद के सीमावर्ती गांव हैं। कुख्यात हो चुके बिकरू गांव से कानपुर देहात जनपद का शिवली थाना मात्रा एक किमी दूर स्थित है। वहीं मामले में तहसीलदार अवनीश कुमार ने बताया कि कलेक्ट्रेट के माध्यम से बिकरू पुलिस चौकी बनाने के लिए पत्र मिला है, स्थानीय राजस्व निरीक्षक से पुलिस चौकी के लिए भवन निर्माण हेतु भूमि पैमाइश के लिए कहा जाएगा।