{"_id":"60f5cbce8ebc3e79a5390178","slug":"vikas-dubey-case-central-sought-report-regarding-action-against-policemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड: विकास दुबे और जय के गिरोह को संरक्षण देने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के संबंध में केंद्र ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड: विकास दुबे और जय के गिरोह को संरक्षण देने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के संबंध में केंद्र ने मांगी रिपोर्ट
Tue, 20 Jul 2021 12:31 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:31 AM IST
सार
कार्मिक मंत्रालय ने मुख्य सचिव को पत्र भेजकर कार्रवाई न करने के कारणों के संबंध में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
कानपुर एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिकरू कांड के आरोपी विकास दुबे और जय वाजपेई गिरोह को संरक्षण देने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के संबंध में केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने सख्त रुख अपनाते हुए 60 दिन में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी से रिपोर्ट तलब की है।
एसआईटी की जांच रिपोर्ट में दोषी पाए गए आईपीएस, पीपीएस समेत कई दरोगा और पुलिसकर्मियों पर अब तक कार्रवाई न होने व मामले में लीपापोती करने पर अधिवक्ता सौरभ भदौरिया ने शिकायत की थी। इस पर कार्मिक मंत्रालय ने मुख्य सचिव को पत्र भेजकर कार्रवाई न करने के कारणों के संबंध में जवाब मांगा है।