फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vikas and Shubhi's team won the Kabaddi competition

Kanpur News: कबड्डी में विकास और शुभी की टीम बनी विजेता

Wed, 10 Dec 2025 02:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Vikas and Shubhi's team won the Kabaddi competition
कानपुर। युवा कल्याण विभाग की ओर से बिठूर विधानसभा क्षेत्र की सांसद–विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन मंगलवार को हरदौली स्थित विमल वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में हुआ। इसमें करीब 600 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कबड्डी सब जूनियर बालक वर्ग में विकास की टीम प्रथम, आयुष कुशवाहा की टीम द्वितीय रही तो जूनियर बालिका वर्ग में शुभी की टीम प्रथम, दीक्षा की टीम द्वितीय रहीं।
विज्ञापन


100 मीटर दौड़ सब जूनियर बालिका वर्ग में राधा देवी प्रथम, अनामिका द्वितीय, वैष्णवी तृतीय रहीं। बालक वर्ग में फरहान प्रथम, अर्पित द्वितीय, हर्षित तृतीय रहे। जूनियर बालिका वर्ग में मानसी प्रथम, सफीना द्वितीय, समीक्षा तृतीय रहीं। सीनियर बालिका वर्ग में संगीता प्रथम, रागिनी द्वितीय, अंजलि तृतीय और बालक वर्ग में शुभम प्रथम, आदित्य द्वितीय, आर्यन पाल तृतीय रहे।
विज्ञापन


800 मीटर दौड़ सब जूनियर में विनीत भदौरिया प्रथम, राधाकृष्ण द्वितीय, हैप्पी तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में शुभम प्रथम, आशीष द्वितीय रहे। 200 मीटर दौड़ सब जूनियर बालक वर्ग में सुमित प्रथम, राधाकृष्ण द्वितीय, अभिषेक तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में अर्पित प्रथम, आदित्य द्वितीय, राज तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ सब जूनियर बालक वर्ग में अभिषेक प्रथम, धनंजय द्वितीय, सूरज तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अस्मिता प्रथम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रस्साकशी जूनियर बालक वर्ग में आदर्श की टीम प्रथम, अभिषेक की टीम द्वितीय रही। खो-खो जूनियर बालिका वर्ग में प्रगति की टीम प्रथम और सीनियर वर्ग में अंजली सिंह की टीम प्रथम रहीं। गोला फेंक के सब जूनियर बालक वर्ग में राधाकृष्ण प्रथम, सुमित द्वितीय, मयंक तृतीय रहे तो सीनियर वर्ग में सागर प्रथम, रोहित सिंह द्वितीय, अभय सिंह तृतीय रहे।


इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अशोक सचान और विधायक प्रतिनिधि पवन सिंह चंदेल ने दीप जलाकर किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी आरती जायसवाल, धीरेंद्र सिंह, राज प्रताप सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed