{"_id":"5e613b058ebc3eeb655e954b","slug":"vigilance-from-corona-mask-also-reduced","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: कोरोना से सतर्कता, मास्क भी पड़े कम, मरीजाें की भीड़, डाक्टर एक-एक मरीज को बुलाकर देख रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: कोरोना से सतर्कता, मास्क भी पड़े कम, मरीजाें की भीड़, डाक्टर एक-एक मरीज को बुलाकर देख रहे
Fri, 06 Mar 2020 10:52 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 06 Mar 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
कोरोना मास्क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में कई शहरों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के चिह्नित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल से सभी सीएचसी व पीएचसी डॉक्टर और स्टाफ मास्क व ग्लब्स पहनकर काम कर रहे हैं। अधिक प्रयोग होने से मास्क कम पड़ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग 1600 मास्क खरीदेगा।
इसके लिए शासन को पत्र भेजा गया है। कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। दूसरे देशों से आने वाले लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है। जिले में अलग अलग देशों से अबतक 17 लोग वापस लौटे हैं। उनपर स्वास्थ्य विभाग नजर है। एक महीने में चीन से 10, थाईलैंड से 5, जापान व ईरान से 1-1 व्यक्ति शहर आए हैं।

इनमें 6 की निगरानी पूरी की जा चुकी है। जबकि 10 लोगों की स्वास्थ्य विभाग टीम अभी भी निगरानी कर रही है। कोरोना वायरस को देखते हुए जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड पहले से बना है। लखनऊ और कानपुर में कोरोना की दस्तक के बाद स्वास्थ्य महकमा और अलर्ट हो गया है। डॉक्टर से लेकर पैरामेडिकल स्टाफ तक मास्क लगाकर काम करते नजर आ रहे हैं। सीएमएस डॉ. बीबी भट्ट ने बताया कि मास्क की खपत अधिक होने से स्टॉक कम पड़ गया है। शासन को पत्र भेजकर 1600 और मास्क मांगे गए हैं।
शहर से दूर बनेगा एक आईसोलेशन वार्ड
एसीएमओ डॉ. आरएस मिश्रा ने बताया कि प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के निर्देश पर शहर की घनी बस्ती से दूर एक आईसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग की तलाश की जा रही है। उपयुक्त भवन मिलते ही आईसोलेशन वार्ड जल्द से जल्द स्थापित किया जाएगा।