फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   view of muslim society about cm yogi adityanath

सीएम योगी आदित्यनाथ की कट्टरता पर ये है मुस्लिम समाज का नजरिया

Tue, 21 Mar 2017 07:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 21 Mar 2017 07:05 AM IST
विज्ञापन
view of muslim society about cm yogi adityanath
कानपुर के मुस्लिमों ने कही अपनी बात
योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद मुस्लिम समाज में हलचल है। समाज का एक वर्ग मानता है कि सीएम बनने के बाद योगी अपनी कट्टर छवि से बाहर आएंगे। जिस तरह ढाई साल में मोदी ने विकास के अलावा कोई और बात नहीं की उसी तरह प्रदेश का शासक बनने के बाद योगी भी जाति-धर्म से ऊपर विकास की ही बात करेंगे। योगी कट्टरता छोड़ेंगे तो कबूल हैं।
विज्ञापन

 

कानपुर के इफ्तिखाराबाद में मुस्लिम समाज की बैठक में क्षेत्रीय पार्षद सलीम बेग ने कहा कि सभी पार्टियों ने इस बात का डर पैदा किया कि बीजेपी आएगी तो मुसलमानों का अहित करेगी, पर केंद्र में सरकार बनने के बाद से अब तक मुसलमानों को कोई परेशानी नहीं हुई। सब अमन-चैन है। अब मोदी ने ही योगी को मुुख्यमंत्री बनाया है तो कुछ सोचकर बनाया होगा। जब मोदी ने कट्टरता छोड़ दी तो योगी भी ऐसा ही करेंगे यह हमें उम्मीद है। निसार अहमद, शिराज अहमद, गुलशेर अहमद ने कहा कि मुसलमान योगी से नहीं डरते, न ही मुस्लिम समाज भयाक्रांत है।

विज्ञापन

 

वोट बटोरने के लिए ही तमाम पार्टियां हमेशा से भाजपा का हौव्वा खड़ा करती आई हैं। बीजेपी और इसके नेताओं को लेकर फैलाया जा रहा डर बेबुनियाद है। योगी पहले ही सबका साथ, सबका विकास की बात कह चुके हैं। बैठक में कुछ युवाओं ने योगी जैसे कट्टर को आगे लाने पर चिंता भी व्यक्त की लेकिन बड़े-बुजुर्गों ने माहौल खराब होने की आशंका को निर्मूल बताया। कहा कि बीजेपी सबका साथ-सबका विकास की बात कह रही है। इस मौके पर आबिद अली, फारुख, मो. तालिब अली, मो. फारुख, डॉ. वसी, सरताज अहमद, हाजी दिलशाद, ताज आलम, मुस्तकीम अहमद आदि ने भी विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed