फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   videsh se lautane vaale phir honge kvaaranteen

विदेश से लौटने वाले फिर होंगे क्वारंटीन

Thu, 24 Dec 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
videsh se lautane vaale phir honge kvaaranteen
कन्नौज। विदेशों में कोरोना के नए स्ट्रेन (प्रकार) मिलने के बाद शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। अब विदेश से आने वाले हर शख्स की कोविड जांच होगी। सात दिन घर के बाहर क्वारंटीन किया जाएगा। इसके अलावा 15 दिन तक स्वास्थ्य विभाग निगरानी करेगा। इससे कि कोरोना संक्रमण न फैल सके।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट हुई है। हाल में ही विदेशों में नई तरह का कोरोना वायरस पाया गया है। इससे निपटने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सबसे पहले विदेश से आने वालों की सुध ली गई है। किसी व्यक्ति के विदेश से जिले में आने पर एयरपोर्ट पर जांच की जाएगी। इसके बाद जिला प्रशासन को सूचना दी जाएगी। घर पहुंचने से पहले स्वास्थ्य विभाग संबंधित को एक सप्ताह के लिए क्वारंटीन करेगा। समय-समय पर कोरोना जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी आशा, एएएनम के जरिए करीब 15 दिन तक निगरानी की जाएगी। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग पंद्रह दिन तक निगरानी करेगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि शासन ने स्वास्थ्य विभाग को विदेश से आने वाले सभी लोगों की जांच कर क्वारंटीन करने के निर्देश दिए हैं। विदेश से लौटने वाले लोगों का सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच लखनऊ व सैफई मेडिकल कालेज से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed