{"_id":"6af9eaa8612abab58a0b29ef","slug":"woman-pressured-into-non-consensual-relations-fir-registered-against-28-individuals-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: युवती पर जबरन संबंध बनाने का दबाव, 28 पर लोगों के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: युवती पर जबरन संबंध बनाने का दबाव, 28 पर लोगों के खिलाफ एफआईआर
Sun, 15 Nov 2026 11:06 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:06 PM IST
सार
Kanpur News: विरोध में तेजाब डालने की धमकी देने का आरोप है। घर में घुसकर हाथ पकड़कर घसीटा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बादशाहीनाका थाना क्षेत्र में युवती ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने व विरोध करने पर तेजाब डालने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एआई की मदद से अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की भी धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़िता ने तीन नामजद समेत 28 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
युवती ने पुलिस को बताया कि वह पहले माल रोड स्थित एक कॉलेज में पढ़ने जाती थी। कुली बाजार निवासी ऋषभ सोनकर उसका पीछा करता था। जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहता था। आरोप है कि वह अपने भाई कृष्णा, दीपक और दो-तीन अन्य लोगों के साथ कई बार घर में घुसकर छेड़छाड़ और धमकी दे चुका है। 11 नवंबर की दोपहर करीब 3:30 बजे ऋषभ शराब के नशे में घर में घुस आया। गालीगलौज करते हुए हाथ पकड़कर घसीटना। शोर सुन छत से मां और छोटी बहन नीचे आईं तो उन्हें जमकर पीटा। बादशाहीनाका थाना प्रभारी राहुल कटियार के अनुसार तीन युवक समेत कुल 28 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।