फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   video viral after misdeed with girl in fatehpur, crime news

फतेहपुर: युवती से दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल कर तुड़वाई शादी, धर्मपरिवर्तन कर खुद से निकाह के लिए कर रहा मजबूर

Fri, 18 Feb 2022 04:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 18 Feb 2022 04:15 PM IST
सार

युवती का आरोप है कि उसे लगातार ब्लैकमेल कर शमीम धमकी देता है। उसकी धमकी से युवती और उसका परिवार परेशान हो गया है।

विज्ञापन
video viral after misdeed with girl in fatehpur, crime news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म की वारदात के बाद उसका वीडियो बना डाला। वीडियो वायरल कर युवती की शादी तुड़वा दी। उसके बाद निकाह करने के लिए धर्मपरिवर्तन कराने की कोशिश की। पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर युवती ने महिला आयोग और एसपी से शिकायत की।
विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय युवती का आरोप है कि दो साल पहले जंगल में गांव के शमीम ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। शमीम के साथी ने इस दौरान मोबाइल में वीडियो बना लिया।
विज्ञापन


वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शमीम ने उसका शारीरिक शोषण किया। उसकी फरवरी 2021 में शादी तय हो गई। लड़के पक्ष को शमीम ने वीडियो वायरल कर दिया। जिससे उसकी शादी टूट गई। शादी तुड़वाने को लेकर शमीम का विरोध किया तो उसने शादी करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी से पहले धर्मपरिवर्तन को मजबूर करने लगा। युवती ने धर्मपरिवर्तन करने से मना कर दिया। तभी शमीम ने धमकी दी कि वह कहीं भी शादी नहीं कर पाएगी। जहां भी रिश्ता तय होगा, वहीं वीडियो वायरल कर देगा। युवती का आरोप है कि उसे लगातार ब्लैकमेल कर शमीम धमकी देता है।


उसकी धमकी से युवती और उसका परिवार परेशान हो गया है। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म, धमकी, आईटी एक्ट, धर्म परिवर्तन की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दुष्कर्म का आरोप शमीम पर लगा है। उसका एक साथी सहयोगी के रूप में था। उसने वीडियो बनाया। तभी सामूहिक दुष्कर्म में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed