फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Video of the time of incident in Amoldeep case surfaced, police personnel asking whether to get treatment or n

कानपुर: अमोलदीप मामले में घटना के समय का वीडियो आया सामने, पुलिस कर्मी पूछ रहा- इलाज करवाना है या नहीं

Fri, 29 Sep 2023 01:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 29 Sep 2023 01:37 PM IST
सार

Kanpur News: इस वीडियो में दोनों पक्ष की गाड़ियां दिखाई पड़ रही हैं। एक झलक अमोलदीप भाटिया की भी दिख रही है। वीडियो बना रहा शख्स बोल रहा है कि उनकी हालत देखो। वहीं पुलिस कर्मी पूछ रहा है कि इलाज करवाना है या नहीं।

विज्ञापन
Video of the time of incident in Amoldeep case surfaced, police personnel asking whether to get treatment or n
दवा व्यापारी से मारपीट का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में दवा व्यापारी अमोल दीप सिंह और भाजपा पार्षद पति अंकित शुक्ला के बीच हुए मारपीट के मामले में शुक्रवार को एक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो घटना वाले दिन का बताया जा रहा है, जब मारपीट के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी।

विज्ञापन

इस वीडियो में दोनों पक्ष की गाड़ियां दिखाई पड़ रही हैं। एक झलक अमोलदीप भाटिया की भी दिख रही है। वीडियो बना रहा शख्स बोल रहा है कि उनकी हालत देखो। वहीं पुलिस कर्मी पूछ रहा है कि इलाज करवाना है या नहीं। उसके बाद पुलिस सबको थाने ले जाती है।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार देर रात कार को ओवरटेक करने को लेकर भाजपा पार्षद सौम्या शुक्ला, उनके पति अंकित शुक्ला का हैलट के सामने परफेक्ट सर्जिकल के मालिक अमोल दीप सिंह भाटिया से विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में बीच सड़क पर जमकर लात घूंसे चले।

विज्ञापन
विज्ञापन



गंभीर रूप से घायल हो गया था व्यापारी
इसमें अमोल दीप गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा है। दोनों पक्षों के इस घटना लेकर अपने-अपने तर्क और आरोप हैं। मामले में पार्षद पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने में भी पुलिस ने 18 घंटे का समय लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed