फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Video of seven teenagers stunting on bike went viral

Unnao: बाइक पर सात किशोरों का स्टंट करते वीडियो वायरल, कटा 16 हजार का चालान

Sat, 01 Jul 2023 07:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 01 Jul 2023 07:41 PM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में एक बाइक पर बैठे साथ किशोरों का स्टंट करते वीडियो वायरस हो रहा है। सीओ ने संज्ञान लिया और यातायात प्रभारी को बाइक मालिक को बुलाने के निर्देश दिए। साथ ही बाइक नंबर के आधार पर 16 हजार का चालान कराया।

विज्ञापन
Video of seven teenagers stunting on bike went viral
एक बाइक पर बैठे सात किशोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में सड़क पर लापरवाही से नियम विरुद्ध बाइक पर सात किशोरों के घूमने के साथ स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए यातायात सीओ ने बाइक नंबर के आधार पर 16 हजार का चालान कराया। साथ ही यातायात प्रभारी को बाइक मालिक को बुलाकर पूछताछ करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते रोजाना सड़क पर बाइक सवार देखे जा सकते हैं। शनिवार को सोशल मीडिया पर एक बाइक पर सात किशोरों का स्टंट करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो का यातायात सीओ आशुतोष कुमार ने संज्ञान लिया और बाइक नंबर के आधार पर 16 हजार का चालान कराया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि बिना हेलमेट बाइक पर नियम विरुद्ध सात लोगों के बैठने के साथ सड़क पर स्टंट करने पर 16 हजार का चालान किया गया है। बाइक मालिक को बुलाया गया है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं क्षेत्राधिकारी नगर यातायात प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करने वालों का कभी चालान नहीं किया जाएगा और उल्लंघन करने वालों को किसी भी दशा में छोड़ा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed