फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Video of harsh firing in Etawah goes viral

Etawah: हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, कार की बोनट में काटा जन्मदिन का केक, युवक को ट्रेस कर रही पुलिस

Thu, 24 Nov 2022 04:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 24 Nov 2022 04:21 PM IST
सार

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में जन्मदिन पर केक काटने और हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को वायरल हुए 15 घंटे से ऊपर का समय हो चुका है, लेकिन पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
Video of harsh firing in Etawah goes viral
जन्मदिन पार्टी के दौरान गोली चलाता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में एक हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक व्यक्ति ने वीडियो को इटावा पुलिस को ट्वीट भी किया है। वीडियो में एक युवक परिवार की महिलाओं के साथ सड़क पर केक काट रहा है, जबकि दूसरा पिस्टल से फायर करते हुए दिख रहा है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के नई मंडी कॉलोनी का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल हुए पंद्रह घंटे से ऊपर का समय हो चुका है, लेकिन पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

फायरिंग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ।
इसके बाद भी शहर के पॉश इलाके के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी में सड़क पर युवक गाड़ी में साउंड बजाकर केक काटरकर जन्मदिन पार्टी मना रहे हैं। फायर करने वाला युवक वीडियो में महिलाओं को भी फायरिंग करने के लिए बोल रहा है, लेकिन महिलाएं मना कर देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं युवक ने अपने साथी से जबरदस्ती फायर करवाता है। एसओ फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि युवक को ट्रेस किया जा रहा है। वीडियो कई दिन पुराना लग रहा है। गिरफ्तार जल्द की जाएगी। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed