Hardoi: कलेक्ट्रेट में जुआ खेलने का वीडियो वायरल, विभाग में मचा हड़कंप, कोतवाल बोले- अभी मामले की जानकारी नहीं
Hardoi News: शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अभी मामले की जानकारी नहीं है। किसी ने शिकायत भी नहीं की है। मामले का संज्ञान लिया गया है। वायरल वीडियो की जानकारी जुटाई जा रही है।
विस्तार
हरदोई जिले में कलेक्ट्रेट में कचहरी जाने वाले रास्ते के किनारे पड़े तख्त पर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। इसका वीडियो मीडिया में वायरल हो रहा है। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। अमर उजाला अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
शनिवार को एक वायरल वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में कुछ लोग तख्त पर बैठे दिख रहे हैं। एक युवक ताश की गड्ढी फेंट रहा है, जबकि एक युवक पैसे निकालकर बाजी लगा रहा है। कुछ लोग बातचीत भी कर रहे हैं। एक कुर्सी पर खाकी वर्दी पहने एक व्यक्ति भी बैठा नजर आ रहा है।
यह वीडियो कब का है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। चर्चा है कि जिस इलाके में लोग ताश के पत्ते से जुआ खेल रहे हैं। वहां दोपहर के वक्त कलेक्ट्रेट व कचहरी संबंधित कामकाज होता है। अधिवक्ता बैठते हैं। उनके जाने के बाद कुछ लोगों ने यह खेल खेला।
कोतवाल बोले- अभी मामले की जानकारी नहीं
शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अभी मामले की जानकारी नहीं है। किसी ने शिकायत भी नहीं की है। मामले का संज्ञान लिया गया है। वायरल वीडियो की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में जांच कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।