फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Video of counting notes near PRV vehicle goes viral, inspector and constable on line duty

Kanpur News: पीआरवी वाहन के पास नोट गिनने का वीडियो वायरल, दरोगा-सिपाही लाइन हाजिर

Wed, 18 Mar 2026 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 18 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Video of counting notes near PRV vehicle goes viral, inspector and constable on line duty
रनियां। कानपुर-इटावा हाईवे पर मवेशी लदी डीसीएम को रोक कर पूछताछ कर रहे पीआरवी कर्मियों के सामने कुछ लोगों के रुपये गिनने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद मामले में पीआरवी पर तैनात एक एसआई, सिपाही को लाइन हाजिर करते हुए होमगार्ड पर कार्रवाई के लिए जिला कमांडेंट को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए। इनमें से पहले वीडियो में एक पीआरवी वाहन मवेशी लदी डीसीएम के आगे खड़ा दिखता है और पुलिस कर्मी डीसीएम लेकर जा रहे लोगों से बातचीत करते नजर आते हैं। जबकि दूसरे वीडियो में वाहनों व पुलिस कर्मियों के साथ कुछ लोग रुपये गिनते नजर आते हैं। वायरल वीडियो स्थानीय को लेकर स्थानीय स्तर पर पुलिस के रवैये को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगने वाले पशु बाजार में लोग दूर-दूर से मवेशी बेचने के लिए आते हैं। ऐसे में कई पशु विक्रेता नियमों की अनदेखी कर मवेशियों को लादकर बाजार तक लाते हैं। लोगों ने नोट गिनने के मामले में पुलिस व मवेशी लेकर जा रहे लोगों के बीच लेनदेन होने की आशंका जाहिर की है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने पीआरवी पर जांच के आदेश दिए हैं। पूरे मामले की जांच सीओ संजय वर्मा को दी गई है। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए उप निरीक्षक संतोष कुमार, हेड कांस्टेबल उदयभान को लाइन हाजिर किया गया है। साथ ही मौजूद एक होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला कमांडेट होमगार्ड को पत्र लिखा गया है। पूरे मामले में विभागीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed