{"_id":"5ec5531f8ebc3e906f64b250","slug":"video-of-bullying-woman-goes-viral-in-jalaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: महिला को कुल्हाड़ी दिखाकर धमकाने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: महिला को कुल्हाड़ी दिखाकर धमकाने का वीडियो वायरल
Wed, 20 May 2020 09:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 20 May 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
महिला को धमकाने का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले के कोंच में महिला को कुल्हाड़ी दिखाकर धमकाते लोगों का वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों में तो हड़कंप मचा लेकिन थाना पुलिस के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। महिला कौन है और धमकाने वाले लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं, इसका पता लगाने के बजाए कोतवाल इमरान खान का कहना है कि चौकी इंचार्ज को पूरा मामला पता लगाने को कहा गया है।
वायरल वीडियो में चार-पांच युवक एक महिला के साथ बदसलूकी करते दिखाई दे रहे हैैं। उन युवकों मेें से कुछ के हाथों में कुल्हाड़ी भी हैं और वे महिला के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास भी करते नजर आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार मामला नगर की कांशीराम कॉलोनी का है। हालांकि महिला ने कोई शिकायत नहीं की है।