फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Video analytics CCTV cameras in metro stations will identify suspicious and unpleasant situations

Kanpur: मेट्रो स्टेशनों में अत्याधुनिक CCTV कैमरे संदिग्ध व अप्रिय स्थिति पहचान खुद अफसरों को देंगे जानकारी

Wed, 21 Aug 2024 11:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 21 Aug 2024 11:12 PM IST
सार

Kanpur News: मेट्रो स्टेशनों पर अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। चुन्नीगंज-नयागंज भूमिगत सेक्शन में सीसीटीवी कैमरे लगना शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
Video analytics CCTV cameras in metro stations will identify suspicious and unpleasant situations
भूमिगत मेट्रो स्टेशन में लगाए जा रहे अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेट्रो के चार किलोमीटर लंबे चुन्नीगंज-नयागंज भूमिगत सेक्शन में हाईटेक सीसीटीवी कैमरों से यात्रियों की सुरक्षा होगी। इस सेक्शन के चारों मेट्रो स्टेशनों (चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज) के चप्पे-चप्पे पर वीडियो एनालिटिक्स सुविधा से लैस सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति को देख तत्काल स्टेशन कंट्रोलर सहित अन्य अधिकारियों को इसकी सूचना देंगे।
विज्ञापन


बुधवार को इन स्टेशनों में ऐसे सीसीटीवी कैमरे लगने शुरू हो गए हैं। यूपीएमआरसी के पीआरओ ने बताया कि स्टेशन परिसर के किसी भी हिस्से में यदि कोई वस्तु लावारिस पड़ी दिखाई देगी और कुछ मिनट तक उस वस्तु को लेने कोई नहीं आएगा तो ये कैमरे खुद ही स्टेशन कंट्रोलर को इसकी सूचना देंगे। यात्रियों की संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखेंगे। यह भी सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी व्यक्ति प्लेटफॉर्म पर बनी पीली रेखा पार न करे। यदि कोई भी व्यक्ति पीली रेखा पार कर ट्रैक की ओर बढ़ने की कोशिश करेगा तो ये कैमरे तुरंत मेट्रो स्टाफ को इसकी सूचना देंगे।
विज्ञापन

मेट्रो के सभी भूमिगत स्टेशनों में औसतन 40-45 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रत्येक मेट्रो ट्रेन में भी 12 कैमरे होंगे। इन कैमरों का रियल टाइम फुटेज सीधे सभी स्टेशनों के कंट्रोल रूम, ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर और मेट्रो डिपो स्थित सेंट्रल सिक्योरिटी रूम में प्रसारित होगा। उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स के जवान सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम नजर रखेंगे। ये कैमरे इंफ्रारेड तकनीक से भी लैस हैं, जिनकी मदद से रात में या कम रोशनी में भी साफ फुटेज मिलती है। इन कैमरों को मुख्यतः बाहर की तरफ लगाया जाएगा।

 

इन कैमरों का भी किया जाएगा इस्तेमाल
बॉक्स कैमरों का इस्तेमाल स्टेशन और ट्रेन में निगरानी के लिए किया जाएगा।
वाइड एंगल फुटेज के लिए डोम कैमरे भी लगाए जाएंगे, जिनसे पूरे स्टेशन पर एक साथ नजर रखी जा सकेगी।
क्रिटिकल स्थलों पर अत्याधुनिक पैन-टिल्ट-जूम (पीटीजेड) कैमरे भी लगाए जाएंगे। ये कैमरे रिमोट की मदद से 360 डिग्री घूम और जूम हो सकेंगे।

 
विज्ञापन

सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम के माध्यम से होगी निगरानी
सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम के माध्यम से सभी स्टेशनों और ट्रेनों की निगरानी की जाएगी। कैमरे इस प्रकार लगाए जा रहे हैं कि कहीं कोई डार्क स्पॉट न हो। स्टेशनों में महिला सुरक्षाकर्मी भी रहेंगी। लिफ्ट, स्टेशन नियंत्रण कक्ष, टिकट काउंटर आदि में पारदर्शी शीशे लगाए गए हैं। - सुशील कुमार, एमडी, यूपीएमआरसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed