फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Victory of goodness on Vijay Dashami, effigy of Ravana burnt to ashes

Kanpur News: शिक्षक ने साथी संग लहराया असलहा, दोनों गिरफ्तार

Mon, 14 Oct 2024 04:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 14 Oct 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Victory of goodness on Vijay Dashami, effigy of Ravana burnt to ashes
झींझक। कस्बे के रेलवे ओवरब्रिज पर कार के ऊपर खड़े होकर शिक्षक और उसके साथी का असलहा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में सक्रिय हुई पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

झींझक ओवर ब्रिज के ऊपर कार खड़ी करने के बाद औरैया के गोविंद नगर निवासी शिक्षक रजनीश सिंह सिकरवार ने अपने साथी संग लाइसेंसी राइफल लहराते हुए रील बनाई। इसके बाद इसे किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस ने मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

रविवार को थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने टीम के साथ आरोपी शिक्षक रजनीश सिंह सिकरवार व उसके साथी अर्पित कुमार निवासी इकौरापुर को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में शिक्षक ने फतेहपुर जिले में तैनात होने की बात बताई है। निशानदेही पर लाइसेंसी राइफल बरामद कर ली गई है। कार की तलाश की जा रही है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed