फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   victim accused some people of misdeed in etawah

यूपी: पीड़िता ने मंत्री कमल रानी से लगाई मदद की गुहार, कुछ लोगों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Sun, 29 Sep 2019 08:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 29 Sep 2019 08:55 PM IST
विज्ञापन
victim accused some people of misdeed in etawah
सांकेतिक तस्वीर
इटावा में चार दिन पहले कुछ लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली विवाहिता ने रविवार को मंत्री कमलरानी रानी वरुण से न्याय की गुहार लगाई है। इटावा क्लब पीड़िता ने कहा कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि वह एसएसपी से बात करके कार्रवाई करवाएंगी।
विज्ञापन


हलका इंचार्ज जगपाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई करेगी। थाना क्षेत्र की एक गांव में विवाहिता के साथ  सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने वारदात के दिन ही 25 सितंबर को पुलिस से लिखित शिकायत की थी।
विज्ञापन


 

इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिस घटना को छेड़खानी में दर्ज करना चाहती है। जिस गांव में मुख्य आरोपी रहता है। हलके के दरोगा का उसके घर आनाजाना है। थाना पुलिस ने जब कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने गत 28 सितंबर को इटावा जाकर अपर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया।

फिर भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। रविवार 29 सितंबर को थाना पुलिस ने पीड़ित महिला को बुलाया और दोबारा तहरीर लिखकर देने को कहा। पीड़ित महिला के पति ने बताया कि रविवार को एक बार फिर 29 सितंबर की तारीख में घटना की तहरीर लिख कर दे दी है।

इसके बाद पीड़िता इटावा पहुंची और इटावा क्लब में आयोजित भाजपा के एक कार्यक्रम में आई प्रदेश सरकार की मंत्री कमलरानी वरुण को प्रार्थना पत्र दिया। पीड़िता ने मंत्री से गुहार लगाई कि उसे न्याय दिलवाया जाए। मंत्री ने उसे आश्वस्त किया कि वह इस मामले के संबंध में एसएसपी से बात करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed