फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Vicious reward of fifty thousand arrested, wanted in many cases, joint action of STF and police

Jalaun: पचास हजार का शातिर इनामी गिरफ्तार, कई मामलों में चल रहा था वांछित, एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Sat, 26 Aug 2023 06:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 26 Aug 2023 06:13 PM IST
सार

Jalaun Crime: सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी का कहना है कि आरोपी पर पचास हजार का ईनाम घोषित था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी से बड़ी सफलता हाथ लगी है।

विज्ञापन
Vicious reward of fifty thousand arrested, wanted in many cases, joint action of STF and police
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में एसटीएफ कानपुर यूनिट और डकोर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने पचास हजार के शातिर इनामी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया ईनामी फतेहपुर जिले का निवासी है। पुलिस ने उसे फतेहपुर जिले से ही गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

फतेहपुर जिले के किशनपुर, धाता व डकोर कोतवाली में कई संगीन मामलों में वाछित फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के भौनापुर गांव निवासी नरेंद्र निषाद को शुक्रवार को एसटीएफ व थाना पुलिस ने फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के अमोली तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शातिर है। उस पर डकोर थाना में जानलेवा हमला, डकैती के दो अलग अलग मामले दर्ज हैं। वहीं, फतेहपुर के किशनपुर थाना में दो मामले व धाता में गैंगस्टर एक्ट सहित दो मामले दर्ज हैं। वह पिछले डेढ़ वर्ष से कोर्ट से वांछित चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पर घोषित था पचास हजार का इनाम
सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी का कहना है कि आरोपी पर पचास हजार का इनाम घोषित था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी से बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ कानपुर यूनिट और डकोर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed