Kanpur: शातिर बदमाशों ने की थी बजरंगी की हत्या, प्लॉट को लेकर चल रहा था विवाद, तीन महीने से रच रहे थे साजिश
बाबूपुरवा के एक प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था, जिसकी रंजिश में बजरंगी को मारा था। अस्पताल में एक दिन बाद इलाज के दौरान मौत हुई थी। पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विस्तार
कानपुर में बजरंगी उर्फ वीरू मौर्या की हत्या की हत्या प्रॉपर्टी विवाद में हुई थी। वारदात को अंजाम देने वाले तीनों शातिर बदमाशों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूरी वारदात कबूली, जिसके बाद उनको कोर्ट में पेश किया गया। यहां से वह जेल भेजे गए हैं।
डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार ने बताया कि बिधनू निवासी बजरंगी ब्लंबरिंग के साथ प्रॉपर्टी का भी करते थे। बाबूपुरवा अजीतगंज में स्थित एक प्लाट को लेकर राजू अग्रवाल व दीपक कनौजिया से उनका विवाद चल रहा था। ये दोनों शातिर अपराधी हैं। एक एक दर्जन इन दोनों पर केस दर्ज हैं।
29 दिसंबर को उसी प्लॉट को लेकर राजू व दीपक ने अपने तीसरे साथ घाटमपुर के योगेश उर्फ पंकज सविता के साथ मिलकर बजरंगी पर हमला किया था। एक दिन बाद इलाज के दौरान बजरंगी की मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज की थी।
डीसीपी के मुताबिक साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ में तीनों ने जुर्म काबूल लिया है। वहीं, वारदात का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस कमिश्नर ने 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की।
तीन महीने से रच रहे थे हत्या की साजिश
पुलिस की जांच में सामने आया कि राजू और दीपक पिछले तीन महीने से बजरंगी को मारने की साजिश रच रहे थे। करीब दो सप्ताह पहले भी रेकी कर इलाके में घात लगाए बैठे थे, लेकिन उस दौरान बजरंगी अपने एक अन्य दोस्त के साथ वहां से गुजरा था।
इसलिए उन पर हमला नहीं किया था। वहीं, दूसरी बार बजरंगी पर हमला कर मरणासन्न कर दिया था। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन चंद घंटे बाद बजरंगी ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस ने हत्या की धारा बढ़ाकर जांच शुरू की थी।