Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vicious miscreants had killed Bajrangi, dispute was going on over the plot

Kanpur: शातिर बदमाशों ने की थी बजरंगी की हत्या, प्लॉट को लेकर चल रहा था विवाद, तीन महीने से रच रहे थे साजिश

Sun, 08 Jan 2023 07:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 08 Jan 2023 07:45 PM IST
सार

बाबूपुरवा के एक प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था, जिसकी रंजिश में बजरंगी को मारा था। अस्पताल में एक दिन बाद इलाज के दौरान मौत हुई थी। पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
 

विज्ञापन
Vicious miscreants had killed Bajrangi, dispute was going on over the plot
जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बजरंगी उर्फ वीरू मौर्या की हत्या की हत्या प्रॉपर्टी विवाद में हुई थी। वारदात को अंजाम देने वाले तीनों शातिर बदमाशों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूरी वारदात कबूली, जिसके बाद उनको कोर्ट में पेश किया गया। यहां से वह जेल भेजे गए हैं।

विज्ञापन

डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार ने बताया कि बिधनू निवासी बजरंगी ब्लंबरिंग के साथ प्रॉपर्टी का भी करते थे। बाबूपुरवा अजीतगंज में स्थित एक प्लाट को लेकर राजू अग्रवाल व दीपक कनौजिया से उनका विवाद चल रहा था। ये दोनों शातिर अपराधी हैं। एक एक दर्जन इन दोनों पर केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

29 दिसंबर को उसी प्लॉट को लेकर राजू व दीपक ने अपने तीसरे साथ घाटमपुर के योगेश उर्फ पंकज सविता के साथ मिलकर बजरंगी पर हमला किया था। एक दिन बाद इलाज के दौरान बजरंगी की मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

डीसीपी के मुताबिक साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ में तीनों ने जुर्म काबूल लिया है। वहीं, वारदात का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस कमिश्नर ने 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की।

तीन महीने से रच रहे थे हत्या की साजिश
पुलिस की जांच में सामने आया कि राजू और दीपक पिछले तीन महीने से बजरंगी को मारने की साजिश रच रहे थे। करीब दो सप्ताह पहले भी रेकी कर इलाके में घात लगाए बैठे थे, लेकिन उस दौरान बजरंगी अपने एक अन्य दोस्त के साथ वहां से गुजरा था।

इसलिए उन पर हमला नहीं किया था। वहीं, दूसरी बार बजरंगी पर हमला कर मरणासन्न कर दिया था। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन चंद घंटे बाद बजरंगी ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस ने हत्या की धारा बढ़ाकर जांच शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed