फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   vhp saint tried to know hindus expectation

विहिप के इस बड़े सम्मेलन में हाेंगे बड़े फैसले, देश भर जुटे 150 युवा संत

Sun, 16 Oct 2016 11:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 16 Oct 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
vhp saint tried to know hindus expectation
डेमो
हिंदुओं की नब्ज टटोलने के लिए विश्व हिंदू परिषद का चिंतन वर्ग 2017 सोमवार से शुरू हो रहा है। कानपुर में दो दिवसीय इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देश भर से 150 युवा संत और परिषद के अंतरराष्ट्रीय पदाधिकारी यहां आ चुके हैं। वैसे तो इस कार्यक्रम को राजनीति से पूरी तरह अलग-थलग माना जा रहा है लेकिन उत्तर प्रदेश की वर्तमान स्थिति के संबंध में भी संत अपने विचार रख सकते हैं।
विज्ञापन


परिषद के धार्मिक आयोजनों के केंद्रीय पदाधिकारी अशोक तिवारी ने बताया कि पनकी क्षेत्र के नारायण विद्यापीठ परिसर में यह आयोजन होगा। हिंदू समाज और लोगों की क्या अपेक्षाएं हैं, इस पर चिंतन-मनन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह परिषद का चिंतन वर्ग है।
विज्ञापन


देश के अन्य स्थानों पर भी इसी तरह का कार्यक्रम होता है। कर्नाटक, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, असम, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार उप्र जैसे कई राज्यों से संत यहां आए हैं। परिषद के पदाधिकारियों में अंतरराष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय, अंतरराष्ट्रीय मंत्री दिनेशजी के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed