फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vehicle riders struggled for an hour in the jam on Mati road, ambulance stuck

Kanpur News: माती मार्ग पर जाम में एक घंटे जूझे वाहन सवार, फंसी एंबुलेंस

Tue, 08 Jul 2025 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 08 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Vehicle riders struggled for an hour in the jam on Mati road, ambulance stuck
कानपुर देहात। अकबरपुर में माती रोड पर सोमवार सुबह करीब एक किमी. लंबा जाम लग गया। जाम में स्कूली बस व एंबुलेंस फंसी रहीं। वाहन सवार जूझते रहे। डीएम व एसपी की कार जाम में फंसी तब यातायात पुलिस कर्मी पहुंचे। करीब एक घंटे बाद जाम खुला।
विज्ञापन

अकबरपुर में माती मार्ग अतिव्यस्त है। तहसील के पास सड़क किनारे अवैध वाहन पार्किंग की वजह से यहां से निकलने वाले वाहन सवारों को परेशानी होती है। स्थानीय अभिसूचना इकाई कार्यालय से लेकर जिला अस्पताल तक सड़क की दोनों पटरी पर अतिक्रमण कर दुकानें संचालित हैं। इसके बाद अवैध वाहन पार्किंग होती है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज के गेट के पास हाइड्रा से ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर यातायात में अवराेध हो गया। इससे करीब 11:15 बजे दोनों ओर से आए वाहनों की अधिकता से जाम लग गया।
विज्ञापन

निकलने की जल्दी में ऑटो व कार चालकों ने वाहन आड़े तिरछे किए तो जाम लग गया। इससे करीब एक किमी. तक वाहनों की कतार लग गई। हालात ये हुए कि बाइक सवार संग पैदल राहगीर भी रेंगते हुए निकले। रसूलाबाद से सांप काटने से गंभीर मरीज गीता को लेकर पहुंची एंबुलेंस जाम में फंस गई। हूटर बजाने के बाद भी एंबुलेंस को रास्ता नहीं मिल सका। इसी बीच कुंभी से लौटे डीएम व एसपी की कार जाम में फंस गई। इसके बाद यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। एक ओर से वाहनों को निकलवाना शुरू किया। किसी तरह से डीएम व एसपी की कार निकलवाई गई। इसके बाद भी जाम लगा रहा। करीब एक घंटे बाद 12:15 बजे जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
वर्जन..........
माती मार्ग पर तहसील के पास अवैध पार्किंग पर वाहन चालकों को चेतावनी दी जाती है। निजी अस्पताल संचालकों को भी नोटिस दी गई है। मेडिकल कॉलेज गेट पर नया ट्रांसफार्मर हाइड्रा से रखने की वजह से जाम लग गया था। हाइड्रा को हटवाकर जाम खुलवा दिया गया।
- रामबहादुर, यातायात प्रभारी
................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed