फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   vehicle crushed woman in front of hospital gate

महाेबा: अस्पताल गेट पर वाहन ने महिला को कुचला, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 10 Oct 2019 06:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 10 Oct 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
vehicle crushed woman in front of hospital gate
अस्पताल के गेट पर महिला को रौंदा - फोटो : गूगल

महोबा में जिला अस्पताल गेट के पास सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद अज्ञात चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश कर रही है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जनपद झांसी के ग्राम सकरार निवासी धनवंती (32) पत्नी शिवदीन के सीने व पेट में लंबे समय से दर्द की शिकायत थी। कई जगह इलाज कराने के बाद भी कोई आराम नहीं मिला।
विज्ञापन


तब किसी ने महोबा के पंजा बाबा स्थान में जाकर परिक्रमा लगाने से बीमारी ठीक होने की जानकारी दी। दो दिन पहले धनवंती अपने माता-पिता के साथ शहर के पंजा बाबा स्थान आई थी। गुरुवार की सुबह वह जिला अस्पताल में परिसर में बने सार्वजनिक शौचालय जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी अस्पताल गेट के पास सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक के भाई प्रदीप व मां जानकीबाई ने आरोप लगाया कि रोडवेज बस की टक्कर से धनवंती की मौत हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed