फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vegetarians have a one-and-a-half times lower risk of heart attack than non-vegetarians.

Kanpur News: मांसाहारी के मुकाबले शाकाहारी लोगों में हार्ट अटैक का खतरा डेढ़ गुना होता कम

Sun, 05 Oct 2025 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Vegetarians have a one-and-a-half times lower risk of heart attack than non-vegetarians.
कानपुर। शाकाहारी भोजन करने वाले लोगों को मांसाहारी के मुकाबले हार्ट अटैक का खतरा डेढ़ गुना कम होता है। यह आंकड़े कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. अवधेश शर्मा के अध्ययन में सामने आए। उन्होंने दो महीने में चार सौ लोगों पर अध्ययन किया। इसमें ढाई सौ लोग नॉनवेज का सेवन कर रहे थे। इनमें हार्ट अटैक व कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की संभावना अधिक मिली।
विज्ञापन


डॉ. अवधेश शर्मा ने बताया कि कार्डियोलॉजी में उन रोगियों पर अध्ययन किया गया जो बीपी, कोलेस्ट्रॉल, हार्ट अटैक की समस्या होने पर आए थे। इनमें पता चला कि मांसाहारी लोगों में हार्ट अटैक का खतरा अधिक है। मटन अधिक खाने वाले लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ मिला। उन्होंने बताया कि मछली खाना नुकसानदायक नहीं है। इसके अलावा नॉनवेज खाने से भी इतना नुकसान नहीं होता है जितना इसको तैयार करने में नमक, तेल, मिर्च मसाला डालकर होता है। वहीं हरी सब्जी, फल आदि में फाइबर होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इससे खून का थक्का जमने की संभावना कम होती है और ब्लड प्रेशर भी नॉर्मल रहता है। अध्ययन में शाकाहारी रोगियों में बीपी सामान्य मिला, ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल कम मिला है। बैड कोलेस्ट्रॉल कम और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed