फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vegetable trader duped of 95 thousand rupees by trapping him in sextortion

Kanpur News: सेक्सटॉर्शन में फंसाकर सब्जी कारोबारी से 95 हजार की ठगी

Fri, 23 May 2025 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Vegetable trader duped of 95 thousand rupees by trapping him in sextortion
कानपुर। कल्याणपुर के सब्जी कारोबारी को सेक्सटॉर्शन में फंसा कर साइबर अपराधी ने 95 हजार रुपये ठग लिए। उनके वाट्सएप पर पहले फोटो और वीडियो भेजे गए थे। सब्जी कारोबारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। कल्याणपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कल्याणपुर निवासी सब्जी कारोबारी संदीप कुमार के मुताबिक बुधवार की शाम को उनके वॉटसएप पर एक मैसेज आया था। उसमें अश्लील फोटो और वीडियो थे। थोड़ी ही देर बाद एक वीडियो कॉल आई। वह कुछ समझ पाते इसी बीच साइबर अपराधी ने उन्हें कॉल कर जेल भेजने की धमकी दी। उन्होंने डर कर कॉल करने वाले से निवेदन किया, जिस पर शातिर ने रुपयों कि मांग की और रकम यूपीआई के माध्यम से देने के लिए बोला। उन्होंने डरकर स्टेट बैंक के खाते से दो बार में 95 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। कारोबारी ने बताया कि उनके मोबाइल पर पहले भी ऐसे मैसेज आए थे, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया था। कल्याणपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

---
साइबर ठगों से बचने के उपाय :
- बैंक खाते को सुरक्षित रखने के लिए किसी से भी वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) साझा न करें।
- किसी भी अन्जान वीडियो कॉल को किसी भी हालत में न उठाएं
- निवेश से पहले संबंधित पोर्टल या कंपनी की प्रामाणिकता की जांच करें।

- अधिक लाभ के लालच में बिना जांच-पड़ताल के रुपये न लगाएं।
- ऐसी घटनाओं की तुरंत पुलिस या साइबर सेल में शिकायत करें

यह होता है सेक्सटॉर्शन
सेक्सटॉर्शन बाल यौन शोषण का एक रूप है। इसमें बच्चों को धमकाया या ब्लैकमेल किया जाता है। अक्सर किसी व्यक्ति द्वारा उनकी नग्न या यौन छवियों को सार्वजनिक रूप से साझा करने की संभावना होती है। साइबर अपाराधी इसमें अतिरिक्त यौन सामग्री, यौन गतिविधि या पैसे की मांग करते हैं। शातिर सबसे पहले लोगों के वॉट्सअप पर वीडियो या लिंक भेजकर उनकी फोटो और वीडियो ले लेते हैं। अब उनको सार्वजनिक मंच पर साझा करने की धमकी देकर रुपयों की मांग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed