फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vegetable seller hanged himself from tree in kanpur dehat

कानपुर देहात: छोड़ कर चली गई थी पत्नी, आहत पति ने पेड़ से फांसी लगाकर जान दी

Thu, 07 May 2020 07:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात  Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 07 May 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
Vegetable seller hanged himself from tree in kanpur dehat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के लोहिया नगर में एक युवक ने बुधवार रात पेड़ पर अंगौछा के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह सफाई कर्मियों ने शव देख परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की। लोहिया नगर के कप्तान कुशवाहा (30) पिकअप चालक था।
विज्ञापन


बुधवार रात नीम के पेड़ में अंगौछे से फांसी का बनाकर उसने आत्महत्या कर ली। सुबह मोहल्ले में आए सफाई कर्मी अमर ने शव को पेड़ पर लटकते देख लोगों को जानकारी दी। मृतक के परिजन घटना स्थल पहुंचे। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन


वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। और छानबीन शुरू कर दी। मृतक की पत्नी गुड्डी होली पर मायके नकटू भाऊपुर गई थी। पति की मौत के बाद पत्नी व बेटा रौनक पहुंचा। वहीं मौके पर मौजूद मां बिट्टन देवी, भाई हरी सिंह, लल्ली सहित बहन शिवदेवी, रूबी, राजाबेटी आदि बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ने बताया कि लॉकडाउन में काम न मिलने पर वह सब्जी बेचने लगा था। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed