फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   VDO suspended in cow death case, no notice even to doctor

Kanpur News: गोवंशों की माैत के मामले में वीडीओ निलंबित, डाॅक्टर को नोटिस तक नहीं

Tue, 12 Aug 2025 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
VDO suspended in cow death case, no notice even to doctor
कानपुर। शिवराजपुर ब्लाॅक के कमालपुर खोदन स्थित बृहद गोशाला में पांच गोवंशों की माैत के मामले में ग्राम विकास अधिकारी राकेश झा निलंबित कर दिए गए। वहीं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) ईश्वर देव नारायण ने पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रमाकांत को नोटिस तक नहीं जारी किया। उन्होंने सारा दोष वीडीओ पर ही मढ़ दिया जबकि बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने इलाज के अभाव में गोवंशों की माैत होने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बृहद गोशाला के बाहर हंगामा किया था। इस दाैरान उन्होंने गोशाला की दुर्दशा के फोटो और वीडियो वायरल किए थे। इसमें कीचड़ में फंसे पांच गोवंश अंतिम सांस लेते दिख रहे थे। कार्यकर्ताओं ने इलाज के अभाव में दम तोड़ने का आरोप लगाया था। इसकी जानकारी डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और सीडीओ दीक्षा जैन को हुई तो खलबली मच गई थी। अफसरों ने वीडीओ को निलंबित के निर्देश दिए थे और डॉक्टर पर भी सख्त कार्रवाई के लिए कहा।
विज्ञापन

सोमवार को परियोजना निदेशक आलोक कुमार ने वीडीओ को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। वहीं चिकित्साधिकारी के खिलाफ सीवीओ ने नोटिस तक नहीं जारी की। इस मामले में सीवीओ ने कहा कि गोवंशों का इलाज लगातार किया जा रहा था लेकिन अगर पर्याप्त भोजन ही नहीं मिलेगा तो कहां से चल पाएंगे। खाने की व्यवस्था करना वीडीओ का काम है। रमाकांत सीनियर डॉक्टर हैं। उनके खिलाफ शासन को लिखकर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
वीडीओ निलंबित हो गया है। डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीवीओ को निर्देश दिए गए थे। दोनों की लापरवाही है। सख्त कार्रवाई होगी। - दीक्षा जैन, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed