फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   VDO suspended for not paying toilets installment

कानपुर देहात: शौचालयों की किस्त न देने पर वीडीओ निलंबित, पढ़ें पूरी खबर

Sat, 25 Sep 2021 08:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 25 Sep 2021 08:23 PM IST
सार

डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करने की संस्तुति रिपोर्ट जिला विकास अधिकारी को भेज दी गई है। वहीं डीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने बताया कि वीडीओ को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
VDO suspended for not paying toilets installment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात में सरौटा ग्राम पंचायत में छह माह पूर्व लाभार्थियों के शौचालय निर्माण के लिए भेजी गई 5.10 लाख रुपये की किस्त न देने पर वीडीओ रमाशंकर को निलंबित कर दिया गया। शुक्रवार को सीडीओ की समीक्षा में वीडीओ की लापरवाही उजागर होने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


मलासा विकासखंड की ग्राम पंचायत सरौटा मेें लाभार्थियों के 61 शौचालय निर्माण कराने के लिए छह हजार रुपये के हिसाब से 3.66 लाख रुपये की पहली किस्त मार्च माह में भेज दी गई। इसी तरह ग्राम पंचायत सिहारी में 12 शौचालय निर्माण के लिए दोनों किस्तों के 12 हजार रुपये की दर से 1.44 लाख रुपये भेजे गए।
विज्ञापन


ग्राम सचिव के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में भेजा जाना था, लेकिन दोनों पंचायतों का जिम्मा संभाल रहे ग्राम विकास अधिकारी रमाशंकर ने एक भी किस्त लाभार्थियों को नहीं दी। छह माह बीतने पर भी निर्माण शुरू नहीं हो सका। शुक्रवार को सीडीओ सौम्या पांडेय की समीक्षा बैठक में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करने की संस्तुति रिपोर्ट जिला विकास अधिकारी को भेज दी गई है। वहीं डीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने बताया कि वीडीओ को निलंबित कर दिया गया है। अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed