{"_id":"57226d6e4f1c1b5f19a9161d","slug":"vc-office-rounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेल स्टूडेंटों ने वीसी दफ्तर घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेल स्टूडेंटों ने वीसी दफ्तर घेरा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
कानपुर यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन करते स्टूडेंट।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरोकानपुर। बीए एलएलबी ऑनर्स (पांच वर्षीय) और एलएलबी (तीन वर्षीय) की सेमेस्टर परीक्षा में फेल स्टूडेंटों ने गुरुवार को कानपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति दफ्तर का घेराव किया। हंगामा करके कॉपी दोबारा जंचवाने की मांग की। स्टूडेंटों ने आरोप लगाया कि कॉपी जांचने में लापरवाही बरती गई है, इस कारण 90 फीसदी तक स्टूडेंट फेल हुए हैं। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन करने वालों को काबू किया। दूसरी तरफ डीसी लॉ कॉलेज के छात्र नेता राघव ठाकुर और सलमान आपस में भिड़ गए। मारपीट होने लगी। इस कारण स्टूडेंटों का प्रतिनिधि मंडल कुलपति से नहीं मिल सका।
कानपुर यूनिवर्सिटी से संबद्ध करीब 47 अनुदानित और निजी कॉलेजों के स्टूडेंटों के एलएलबी का रिजल्ट बेहद खराब आया है। इससे नाराज स्टूडेंटों ने गुरुवार को डीसी लॉ, बीएनडी और वीएसएसडी कॉलेज के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। यूनिवर्सिटी प्रशासन का पुतला भी फुंका। इस दौरान समाजवादी छात्रसभा ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष विक्रम सिंह परिहार की अगुवाई में स्टूडेंटों का प्रतिनिधिमंडल कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन से मिला। अध्यक्ष ने स्पेशल कैरी ओवर एग्जाम की फीस कम करने की मांग की और कहा कि तमाम स्टूडेंट ऐसे हैं, जो तीन या चार पेपर में फेल हुए हैं। एक पेपर की फीस 650 रुपये है। हालांकि कुलपति ने यह मांग ठुकरा दी। कुलपति ने कहा कि स्पेशल कैरी ओवर एग्जाम देने और अगले सेमेस्टर में जाने का विकल्प है। स्टूडेेंट चाहें तो चैलेंज इवैल्यूएशन करा सकते हैं। इससे पहले छात्रनेता राघवेंद्र दुबे की अगुवाई में स्टूडेंटों ने एकेडमिक भवन सभागार के बाहर प्रदर्शन किया।