{"_id":"6ae797dd01d702021307b8c6","slug":"varanasi-sabarmati-superfast-to-run-starting-today-will-also-stop-at-govindpuri-kanpur-news-c-362-1-ka11029-159963-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आज से चलेगी वाराणसी-साबरमती सुपरफास्ट, गोविंदपुरी में भी रुकेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आज से चलेगी वाराणसी-साबरमती सुपरफास्ट, गोविंदपुरी में भी रुकेगी
विज्ञापन
कानपुर। वाराणसी से साबरमती के बीच नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नियमित संचालन दो नवंबर से होगा। ट्रेन संख्या 12206 वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस रोजाना शाम 5:30 बजे वाराणसी से रवाना होगी। कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन पर रात 11:10 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट ठहराव के बाद गंतव्य को जाएगी। अगले दिन रात 8:15 बजे साबरमती पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 12205 साबरमती-वाराणसी एक्सप्रेस का संचालन चार नवंबर से शुरू होगा। यह ट्रेन साबरमती से सुबह 5:20 बजे रवाना होकर रात 11:53 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। यहां पांच मिनट ठहराव के बाद रात 11:58 बजे वाराणसी के लिए रवाना होगी। अगले दिन सुबह 6:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे। इनमें छह एसी थर्ड, छह स्लीपर, दो एसी सेकेंड, पांच सामान्य और दो एसएलआर कोच शामिल होंगे।