{"_id":"68c8846c62e8a1dfcb063f41","slug":"varanasi-defeated-kanpur-in-the-state-level-girls-basketball-competition-kanpur-news-c-362-1-ka11003-131300-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: राज्यस्तरीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी ने कानपुर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: राज्यस्तरीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी ने कानपुर को हराया
विज्ञापन
बास्केटबॉल प्रतियोगिता में मैच खेलतीं खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर। सीएचएस गुरुकुलम स्कूल में शुरू हुई 29वीं सब जूनियर राज्यस्तरीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को वाराणसी ने कानपुर को 18–17 से हराया। इसके अलावा गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, बीएलडब्ल्यू, मुरादाबाद और लखनऊ की टीमों ने अपने-अपने मैच जीते। प्रतियोगिता मेजबान स्कूल व कानपुर देहात बास्केटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हो रही है।
पहले दिन गाजियाबाद ने प्रयागराज को 23–08 से, गौतमबुद्ध नगर ने मुरादाबाद को 39–01 से, वाराणसी ने बुलंदशहर को 24–07 से हराया। वहीं मेरठ ने बिजनौर को 53–02 से, बीएलडब्ल्यू ने बुलंदशहर को 24–05 से, गौतमबुद्ध नगर ने अलीगढ़ को 42–02 से हराया। मुरादाबाद ने कानपुर देहात को 10–04 से, गाजियाबाद ने आगरा को 27–09 से और लखनऊ ने प्रयागराज को 43–19 से मात दी।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आरएस बेदी, सीएचएस गुरुकुलम स्कूल की प्रधानाचार्य ज्योति विजय, सीएचएस एजुकेशन सेंटर की प्रधानाचार्य गीता यादव और उप वाइस प्रिंसिपल सपना चौहान मौजूद रहीं।