फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   vande bharat express train executive coach doors not open in kanpur

कानपुर पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, E1 कोच के नहीं खुले दरवाजे, यात्रियों ने उतरने के लिए लगाई दौड़

Fri, 12 Jul 2019 01:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 12 Jul 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
vande bharat express train executive coach doors not open in kanpur
ट्रेन 18 के दरवाजे फंसने से यात्रियों में हड़कंप

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली से आने वाली ट्रेन-18 के एक कोच का दरवाजा फंस गया। जिससे ट्रेन के अंदर और बाहर मौजूद यात्रियों में खलबली मच गई। इसके चलते वंदेभारत एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


बताते चलें कि कानपुर सेंट्रल पर वंदेभारत एक्सप्रेस दो मिनट के लिए रूकती है। रोज की तरह ही शुक्रवार को भी दिल्ली से चलकर वाराणसी जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस शुक्रवार को अपने निर्धारित समय सुबह 10:08 बजे सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन में आटोमेटिक दरवाजे लगे हैं।
विज्ञापन


 

वंदे भारत एक्सप्रेस से उतरने के लिए यात्रियों ने लगाई दूसरे कोच तक दौड़

जो प्लेटफार्म आते ही खुल जाते हैं। ट्रेन रुकी तो सभी दरवाजे खुल गए, मगर एग्जीक्यूटिव कोच (E1) के दरवाजे फंस गए।जब यात्रियों को लगा कि दरवाजा फंस गया है और अन्य कोच के दरवाजे भी दो मिनट बाद बंद हो जाएंगे तो उन्होंने सामान उठाकर बगल वाले कोच में जाने के लिए दौड़ना शुरु कर दिया।

दूसरे कोच के दरवाजे से यात्री चढ़े और उतरे। हालांकि इस समस्या का आभास रेलवे को नहीं हुआ और ट्रेन नियत समय पर ही इलाहाबाद के लिए रवाना हो गई। इस संबंध में रेलवे के अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने ऐसी किसी जानकारी से इंकार कर दिया। रेल सूत्रों के मुताबिक ऐसा कई बार हो चुका है, जब दरवाजा इस तरह से फंसने की वजह से नहीं खुले हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed