{"_id":"65b36ece041bdc79c404875d","slug":"vande-bharat-express-collided-with-a-sleeper-lying-on-the-railway-track-rpf-removed-it-many-trains-were-stop-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा हादसा टला: रेलवे ट्रैक पर पड़े स्लीपर से टकराई वंदे भारत एक्सप्रेस, RPF ने हटवाया...कई ट्रेनों को रोका गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा हादसा टला: रेलवे ट्रैक पर पड़े स्लीपर से टकराई वंदे भारत एक्सप्रेस, RPF ने हटवाया...कई ट्रेनों को रोका गया
Fri, 26 Jan 2024 03:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:06 PM IST
सार
Auraiya News: औरैया-दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैक पर पड़े बाउंड्री वॉल के स्लीपर से टकरा गई। इससे ट्रेन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने लोगों की मदद से स्लीपर को ट्रैक से हटवाया है।
विज्ञापन
स्लीपर से टकराई वंदे भारत एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले में अछल्दा कस्बे में औरैया-दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग की डाउन रेलवे लाइन के पास बन रही बाउंड्री वॉल के लिए रखे डंपर से लाए गए स्लीपर उतारे जा रहे थे। इनमें से एक स्लीपर ट्रैक पर ही छूट गया था। शुक्रवार सुबह दिल्ली से कानपुर की तरफ जा रही 22416 वंदे भारत भारत एक्सप्रेस ट्रेन ट्रैक से गुजरी।
विज्ञापन
इस दौरान ट्रेन ट्रैक पर पड़े स्लीपर से टकरा गई, जिससे ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के चलते ट्रेन को 12 बजकर दो मिनट पर अछल्दा स्टेशन पर रोक दिया गया। चालक की सूचना मौके पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने लोगों के सहयोग से ट्रेन के पास से स्लीपर को हटवाया।
विज्ञापन
इसके बाद करीब 17 मिनट बाद 12:19 पर ट्रेन को रवाना किया गया। अचानक वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रैक पर खड़े होने से पीछे से आ रही नई दिल्ली से कानपुर की तरफ जा 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन को 14 नंबर गेट के पास रोक दिया गया। जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है
विज्ञापन