फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vandalizing of lawyers, the public was furious

वकीलों की गुंडई, पब्लिक हुई उग्र

Sun, 03 Apr 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Apr 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Vandalizing of lawyers, the public was furious
मालरोड स्थित नरोना चौराहे पर आक्रोशित भीड़ ने लगाया जाम। - फोटो : amarujala
माल रोड पर वकीलों ने कार भिड़ने के विवाद पर दंपति को बीच सड़क गिराकर मारा मारापीटा। महिला संग वकीलों की बर्बरता देख इलाकाई लोग भड़क गए और वकीलों को दबोचकर मारना शुरू कर दिया। बवाल बढ़ता देख कैंट पुलिस पहुंची और वकीलों को हिरासत में लेने के बाद बीच रास्ते से छोड़ दिया। आरोपियों को छोड़ने पर भीड़ भड़क गई और माल रोड पर जाम लगा दिया। एडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो जाम खुला। पीड़ित ने आरोपी वकीलों के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ग्वालटोली निवासी अमित शुक्ला प्रॉपर्टी डीलर हैं। अमित ने बताया कि उनके ससुर पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवकांत दीक्षित किदवई नगर के एक हॉस्पिटल में एडमिट हैं। शनिवार शाम को पत्नी पल्लवी के साथ ससुर को देखने जा रहे थे। माल रोड नरोना चौराहे के पास कार पंचर हो गई। रोड पर ही एक दुकान के सामने सड़क किनारे कार खड़ी करके पंचर बनवा रहे थे तभी कार सवार दो वकीलों की कार उनकी कार से टकरा गई। अमित ने इसका विरोध किया तो वकील भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


कुछ ही देर में आठ-दस वकील और मौके पर पहुंच गए और अमित को घेरकर पीटने लगे। पल्लवी ने बीच बचाव किया तो नशे में धुत वकीलों ने पल्लवी को बेरहमी से मारा पीटा। गुंडई देख राहगीर और इलाकाई लोग भड़क गए और चार वकीलों को दबोचकर मारापीटा और पथराव कर दिया, जिसमें वकीलों की कार का शीशा टूट गया। कैंट थाने की डायल-100 पहुंची, दोनों पक्षों को थाने चलने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रॉपर्टी डीलर दंपति तो थाने पहुंच गए लेकिन वकील बीच सड़क से ही गायब हो गए। वकीलों को छोड़ने पर क्षेत्रीय जनता और अमित के परिजन भड़क गए। सैकड़ों लोगों ने पुलिस और वकीलों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए माल रोड दाना-पानी रेस्टोरेंट के सामने सड़क जाम कर दी। बवाल बढ़ता देख एसपी पूर्वी, एसपी पश्चिम सहित कई थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। फिर एडीएम सिटी अविनाश सिंह पहुंचे और वकीलों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया तो जाम खुला।


इस दौरान बड़ा चौराहा, नरोना चौराहा, फूलबाग, पनचक्की चौराहा, घंटाघर और टाटमिल तक भीषण जाम लग गया। जाम खुलने के दो घंटे बाद रात 12 बजे यातायात सामान्य हुआ। एसपी पूर्वी सोमेन बर्मा ने बताया कि पीड़ित के तहरीर के आधार पर अज्ञात वकीलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल के लिए भेजा गया है। जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed