{"_id":"5e2438f18ebc3ec6e858026f","slug":"van-submerged-in-canal-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: बेकाबू वैन नहर में जा गिरी, शीशा तोड़कर बाहर निकले गाड़ी सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: बेकाबू वैन नहर में जा गिरी, शीशा तोड़कर बाहर निकले गाड़ी सवार
Sun, 19 Jan 2020 06:01 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 19 Jan 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू वैन नहर में जा गिरी
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां हरदोई-उन्नाव मार्ग पर माखी थाना क्षेत्र के भदनी गांव के पास टूटी पुलिया से देर रात अनियंत्रित वैन बरकोता नहर के गहरे पानी में गिर गई। जिससे वैन में सवार पांच लोग पानी में डूबने लगे। जिसके बाद वैन सवार लोग शीशा तोड़कर बाहर निकले।
सुबह पुलिस को सूचना दिये बिना वैन को क्रेन से बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और वैन को कब्जे में ले लिया। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के बरुवा घाट निवासी अंकित गुप्ता पुत्र किशन गांव में किराने का व्यवसाय करता है।
रविवार को सुबह क्रेन से वैन निकलवाते समय कस्बा बांगरमऊ के मोहल्ला सराय निवासी सफाईकर्मी रामनरायन गुप्ता पुत्र रामस्वरूप ने बताया कि शनिवार को कस्बा बांगरमऊ निवासी रामचन्द्र, सुनील, अनिल सिंह, राहुल सिंह वैन से शुक्लागंज एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन
शनिवार को मध्य रात्रि भदनी गांव के पास टूटी पुलिया में अनियंत्रित वैन गहरे पानी में डूब गई। वैन सवार गाड़ी का शीशा तोड़कर बाहर निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। थाना प्रभारी सन्तोष कुमार ने बताया कि वैन को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।