{"_id":"603bca04ec99de5c8e650d27","slug":"van-owner-kidnapping-case-in-kanpur-update-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: वैन मालिक हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कबूली वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: वैन मालिक हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कबूली वारदात
Sun, 28 Feb 2021 10:23 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 28 Feb 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
बगदौधी बांगर मंधना निवासी वैन मालिक अमित यादव अपहरण-हत्याकांड करने वाले मुख्य आरोपियों प्रद्युम्न गुप्ता और गोलू को पुलिस ने गैर जनपद से गिरफ्तार कर लिया है। उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस सोमवार को दोनों को जेल भेजेगी।
पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूली है। सीओ कल्याणपुर ने बताया कि आरोपी पंजाब भाग गए थे। वारदात वाले दिन हत्यारोपी प्रद्युम्न वैन में पीछे बैठा था। वैन चलाते हुए अमित जब अपनी पत्नी से बातचीत कर रहा था तो ये बात उसने सुन ली थी।
अमित ने कहा था कि वो बदमाशों के बीच फंस गया है। तभी प्रद्युम्न ने लोअर का नारा निकालकर अमित का गला कस दिया था। गोलू ने भी गला कसने में उसकी मदद की थी। उन्होंने वैन लूट के लिए ही वारदात की थी। हत्याकांड में अब केवल एक आरोपी अमित सिंह फरार है।