फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Van caught fire while filling gas, young man got burnt, police rescued five people trapped on the upper floor

UP: गैस भरते समय वैन में लगी आग, युवक झुलसा, पुलिस ने ऊपरी मंजिल पर फंसे पांच लोगों को सुरक्षित निकाला

Wed, 19 Mar 2025 11:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Mar 2025 11:11 PM IST
सार

गैस भरते समय वैन में आग लग गई। बरामदे से सटे कमरे में आग पहुंचने पर गृहस्थी का सामान भी जल लगया। पुलिस ने ऊपरी मंजिल पर फंसे पांच लोगों को सुरक्षित निकाला।

विज्ञापन
Van caught fire while filling gas, young man got burnt, police rescued five people trapped on the upper floor
लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर में सिंधी भट्ठा के पास बुधवार शाम मकान के बरामदे में खड़ी वैन में रसोई गैस सिलिंडर से रिफलिंग करते समय आग लग गई। कार मालिक गंभीर रूप से झुलस गया। इधर आग बरामदे से सटे कमरे में पहुंच गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ऊपरी मंजिल पर फंसे पांच लोगों को पड़ोसी की छत के रास्ते सुरक्षित निकाला। मोहल्ले के लोगों ने सबमर्सिबल पंप से पानी की बौछार कर एक घंटे में आग काबू की।
विज्ञापन



रामनगर निवासी शनि यादव (32) निजी वैन चलाते हैं। बुधवार शाम 7 बजे घर के बारामदे में वैन में वह घरेलू सिलिंडर से गैस भर रहे थे। तभी धमाके के साथ सिलिंडर में आग लग गई। इससे वैन धूं-धूंकर जलने लगी। लपटों से शनि बुरी तरह से झुलस गया। लोगों ने उसे निजी अस्पताल भेजा। इधर आग की लपटें बरामदे से सटे कमरे में पहुंच गई। वहां रखा गृहस्थी का सामान आदि जल गया। ऊपरी मंजिल पर परिवार के पांच सदस्य फंस गए और चीखने लगे। जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन


पड़ोसी सीटू यादव की छत के रास्ते ऊपरी मंजिल पर फंसे शनि के चाचा कुक्कू, दादी कमला, पत्नी रुचि, बेटा कृष्णा व बेटी बेबी को सुरक्षित निकाला गया। कुछ पड़ोसियों ने साहस दिखाकर बालू आदि डालकर जल रहे गैस सिलिंडर की आग बुझाई और उसे हटाकर दूर फेंका। जबकि सबमर्सिबल पंप चलाकर लगातार पानी की बौछार शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग काबू हुई। इधर माती से फायर टैंकर लेकर दमकल कर्मी करीब 8 बजे पहुंचे और पानी की बौछार कर सुलग रही आग बुझाई। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मी तत्काल पहुंच गए थे। इससे मकान में फंसे पांच लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चौकी इंचार्ज की सतर्कता से सुरक्षित बचे पांच लोग
आग लगने की सूचना पर कुछ देर में ही चौकी इंचार्ज राकेश सिंह पुलिस कर्मियों को लेकर पहुंचे। इधर मोहल्ले के लोग बांस की लंबी सीढ़ी ले आए थे। चौकी इंचार्ज खुद सीढ़ी लगाकर सनी के दो मंजिला मकान की छत पर पहुंचे। वहां सीढ़ी की अंटिया का बंद दरवाजा तोड़ा। इसके बाद फंसे दो बच्चों समेत पांचों लोगों को छत के रास्ते पड़ोसी की छत पर उतारा। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि चौकी इंचार्ज ने तत्परता दिखाते हुए मकान में फंसे लोगों को सुरक्षित बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed