फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vaibhav, Krishna, Ashika, and Rishabh excelled in the athletics competition.

Kanpur News: वैभव, कृष्णा, आशिका और ऋषभ ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मारी बाजी

Wed, 14 Oct 2026 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Vaibhav, Krishna, Ashika, and Rishabh excelled in the athletics competition.
कानपुर। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से राष्ट्रीय अंतर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए आयोजित चयन प्रतियोगिता नवाबगंज स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय में हुई। इसमें 26 विद्यालयों के 176 खिलाड़ियों ने हुनर दिखाया। उद्घाटन पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय के प्रिंसिपल राकेश राम त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन


अंडर-16 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में वैभव सिंह, 600 मीटर में कृष्णा श्रीवास्तव, जैवलिन थ्रो में शौर्यवर्धन, लंबी कूद में गौरव तिवारी, शॉटपुट में सादिक अली और पेंटाथलॉन में उत्कर्ष सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में आशिका सिंह, लंबी कूद में अनुष्का यादव, जैवलिन थ्रो में प्रियंका राजपूत, 600 मीटर में तनु ठाकुर, शॉटपुट में महक निषाद और पेंटाथलॉन में आराध्या विजेता बनीं। वहीं, अंडर-14 बालक वर्ग के ट्रायथलॉन में ऋषभ पाल और बालिका वर्ग में वेदिका शुक्ला ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed