फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vaccination will be held on 24 May by setting up camp in Mangalpur

मंगलपुर में कैंप लगाकर 24 मई को होगा वैक्सीनेशन

Mon, 24 May 2021 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Vaccination will be held on 24 May by setting up camp in Mangalpur
झींझक। मंगलपुर गांव में बुखार जैसे लक्षणों से एक माह में 24 लोगों की मौत का मामला अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसर नींद से जागे। गांव में 24 मई को कैंप लगाकर कोविड वैक्सीनेशन कराया जाएगा। वहीं स्वास्थ्य टीम मरीजों का परीक्षण करेगी।
विज्ञापन

मंगलपुर गांव में लगातार हो रही मौत से लोग दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि एक माह के अंदर हुई 24 मौतों में अधिकांश में बुखार जैसे लक्षण थे। इसकी जानकारी निगरानी समिति के सदस्यों ने सीएचसी व उच्चाधिकारियों को भी नहीं दी।
विज्ञापन

रविवार को अमर उजाला ने मौतों का मुद्दा उठाया तो हड़कंप मच गया। जिले के अधिकारियों ने ब्लॉक अधिकारियों को निर्देश जारी किए। झींझक सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि 24 मई को मंगलपुर के प्राइमरी स्कूल में कैंप लगाकर टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस दौरान निगरानी समिति के लोग घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगे। इसके अलावा सभी जनसेवा केंद्र संचालकों को भी सहयोग के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed