{"_id":"5efb9c47c6eaf96fef1aa003","slug":"vaccination-of-25-children-at-the-hands-of-infected-anm","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित एएनएम के हाथों हुआ 25 बच्चों का टीकाकरण, संपर्क में आए 120 लोगों के लिए गए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित एएनएम के हाथों हुआ 25 बच्चों का टीकाकरण, संपर्क में आए 120 लोगों के लिए गए नमूने
Wed, 01 Jul 2020 01:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के शाहाबाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात और टीकाकरण ड्यूटी में लगी एएनएम ने खुद के साथ मासूम बच्चों और उनके परिजनों के लिए भी चिंता खड़ी कर दी है। तीन दिन तक बच्चों के टीकाकरण में लगी एएनएम के सोमवार को कोरोना संक्रमित मिलने के बाद से स्वास्थ्य विभाग के साथ एएनएएम के संपर्क में आए लोगों में खलबली मच गई है।
एएनएम ने 25 से 27 जून के बीच कस्बे के मोहल्ला खलील में 25 बच्चों का टीकाकरण किया था। हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों और उनके परिजनों समेत 120 लोगों का कोरोना की जांच को सैंपल लिया है। 23 जून को मेरठ से वापस आई शाहाबाद सीएचसी की एएनएम ने ड्यूटी के दौरान 24 जून को मौलागंज में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ टीकाकरण किया था।
25 से 27 जून के बीच मोहल्ला खलील में टीकाकरण किया गया था। 27 जून को ही एएनएम ने कोरोना की जांच के लिए नमूना दिया था। 29 जून को आई रिपोर्ट में उसे पॉजिटिव पाया गया। सीएचसी शाहाबाद के अधीक्षक डॉ. प्रवीण दीक्षित ने बताया कि पांच आंगनबाड़ी कर्मियों, 25 बच्चों, उनके परिजनों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का नमूना कोरोना की जांच को लिया गया है।