फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vaccination did not increase in 50 places on camp

50 जगह लगा कैंप पर नहीं बढ़ा टीकाकरण

Sun, 30 May 2021 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Vaccination did not increase in 50 places on camp
कानपुर देहात। जिले में कोरोना टीकाकरण बढ़ाने के लिए जहां उच्चाधिकारी स्वास्थ्य महकमे के साथ अन्य कर्मचारियों को भी निर्देश दे रहे हैं वहीं लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। लोगों की सहूलियत के लिए जिला प्रशासन ने शनिवार को तीस गांवों समेत 50 जगहों पर टीकाकरण शिविर लगाया था। इसके बाद भी लोगों ने रुचि नहीं दिखाई। इससे जिले भर में 2120 लोगों को ही वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करने को निगरानी समितियों को सक्रिय किया गया है। वहीं ग्रामीण निगरानी समितियों के समझाने के बाद भी टीका लगवाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। जिले में 29 से 31 मई तक टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पहले दिन टीकाकरण की स्थिति सामान्य ही रही।
विज्ञापन

जबकि ठीक एक दिन पहले 28 मई को जिले के सरकारी अस्पतालों के करीब 29 केंद्रों पर 2259 लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवाई थी। इस पर डीएम ने विभाग के अफसर व कर्मचारियों की खूब तारीफ भी की। विशेष अभियान के पहले दिन ही टीकाकरण केंद्र बढ़ने के बाद भी वैक्सीनेशन की रफ्तार कम हो गई। शनिवार को सबसे कम अमरौधा मेें 70, राजपुर 120 लोगों का टीकाकरण हुआ। वहीं रसूलाबाद में 340, डेरापुर में 270 ने टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में वैक्सीन की 10390 डोज
कानपुर देहात। फिलहाल जिले में वैक्सीन की 10390 डोज है। नोडल अफसर डॉ. महेंद्र जतारया ने बताया कि कोविशील्ड की 8540 व कोवैक्सीन की 1850 डोज है। हालांकि कोवैक्सीन की डोज केवल जिला अस्पताल पुरुष में लगाई जा रही है। जबकि कोविशील्ड की डोज सरकारी अस्पताल सहित शिविर में भी लगाई जा रही है।
इस दौरान उन लोगों को परेशान होना पड़ रहा है, जिन्होंने पहली डोज कोवैक्सीन की लगवाई थी। उन्हें जिला अस्पताल पुरुष तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। जबकि कुछ लोग कोवैक्सीन की डोज लगवाने वहां नहीं पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि जब नजदीकी केंद्र पर वैक्सीन लगेगी, वह तभी लगवाएंगे।
एक दिन में होगा सौ लोगों का टीका
कानपुर देहात। एक जून से जिले में 18 से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण भी शुरू किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा ने बताया कि माती में टीकाकरण के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं।
न्यायिक अधिकारियों का डिस्पेंसरी कोर्ट, मीडिया से जुड़े लोगों का नवीन सभागार कलक्ट्रेट, शिक्षकों का डीआईओएस ऑफिस तथा अन्य लोगों का ईको मार्क में टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोजाना 18 से 44 साल के पचास व 45 की उम्र से अधिक वाले पचास लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी कागज लाना होगा।
आठ हुए डिस्चार्ज, दो और कोरोना संक्रमित
कानपुर देहात। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमित आठ मरीज ठीक होने के बाद घर भेज दिए गए। जबकि दो जांच के बाद संक्रमित निकले। जिन्हें होम आइसोलेट कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि अब तक जिले में मिले संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5835 हो गई है। जबकि 5718 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। अभी तक 70 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में 47 एक्टिव केस बचे हैं। इसमें 31 होम आइसोलेट हैं। 38 हॉटस्पॉट एरिया में लगातार सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।

टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने को लेकर लगातार निगरानी समिति को निर्देशित किया जा रहा है। समिति के सदस्यों सहित अन्य विभाग के कर्मचारी भी ग्रामीणों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। अब जल्द ही टीकाकरण की रफ्तार बढ़ जाएगी। - सौम्या पांडेय, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed