{"_id":"613127898ebc3e743c1e383e","slug":"vaccinate-14-thousand-people-daily-akbarpur-news-knp649799923","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोज 14 हजार लोगों का करें टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोज 14 हजार लोगों का करें टीकाकरण
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में रोज कम से कम 14 हजार लोगों का वैक्सीनेशन किया जाए। अधिकारी सोमवार को होने वाले 50 हजार लोगों के मेगा वैक्सीनेशन की व्यवस्थाएं पूरी कर लें। यह निर्देश गुरुवार को कलक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारियों व चिकित्सकों के साथ बैठक करते हुए डीएम जेपी सिंह ने दिए।
बैठक में सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि मेगा वैक्सीनेशन अभियान में 80 प्रशिक्षित एएनएम व जीएनएम को लगाया जाएगा। डीएम ने कहा कि जो भी एएनएम व जीएनएम अच्छा कार्य करेंगी, उसको पुरस्कृत भी किया जाएगा। निर्देश दिए कि मेगा अभियान के दिन अपने-अपने बूथों का उद्घाटन संबंधित गांव के ग्राम प्रधान करेंगे।
गोल्डन कार्ड की समीक्षा करते हुए कहा कि 16 से 30 सितंबर के बीच गोल्डन कार्ड बनाने को लेकर जनपद में मेगा अभियान की शुरूआत की जा रही है। इसके लिए संबंधित अधिकारी तैयारियां कर लें। अब तक जनपद में 219840 गोल्डन कार्ड बन चुके हैं।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत चल रहे अभियान को और भी सक्रिय करने की जरूरत है। बैठक में सीडीओ सौम्या पांडेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल, डीएफओ अनिल कुमार द्विवेदी, डीडीओ गोरखनाथ भट्ट आदि उपस्थित रहे।
कंट्रोल रूम से लें डेंगू प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी
जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर डीएम ने डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी वर्मा को निर्देशित किया कि जो भी गांव संवेदनशील हैं, वहां पर दवाओं का छिड़काव किया जाए। डेंगू नियंत्रण के लिए कार्ययोजना अवश्य बना लें।
साथ ही कलक्ट्रेट व विकास भवन सभाकक्ष में स्थापित कंट्रोल रूम से डेंगू प्रभावित क्षेत्रों व लोगों की निरंतर जानकारी लेते रहें। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि जिले के 13 नगरीय निकायों में डेंगू व मलेरिया के प्रकोप से बचाव के लिए दवा का छिड़काव कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।