{"_id":"691b8f212abadcca4002054d","slug":"uttar-pradesh-defeated-vidarbha-by-two-wickets-kanpur-news-c-362-1-ka11003-135518-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: उत्तर प्रदेश ने विदर्भ को दो विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: उत्तर प्रदेश ने विदर्भ को दो विकेट से हराया
विज्ञापन
कानपुर। बीसीसीआई की अंडर 23 पुरुष स्टेट ‘ए’ वनडे ट्रॉफी में सोमवार को उत्तर प्रदेश की टीम ने विदर्भ को दो विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही उत्तर प्रदेश ने चार अंक अपने नाम किए।
लगातार चार मैचों में जीत के साथ ही उत्तर प्रदेश की टीम एलीट-ग्रुप डी में 16 अंक पाकर पहले स्थान पर पहुंच गई है। चार मैचों में तीन जीत और एक हार के साथ तमिलनाडु की टीम दूसरे स्थान पर आ गई है।
जयपुर स्थित अनंतम स्टेडियम में हुए मैच में विदर्भ की टीम ने 46.2 ओवर में 232 रन बनाए। टीम की ओर से वरुण राज सिंह ने 56, जगजोत ने 44, रोहित और संस्कार ने 27-27 रन की पारियां खेलीं।
विज्ञापन
गेंदबाजी में उत्तर प्रदेश की ओर से प्रशांतवीर ने तीन, अब्दुल रहमान, अक्षु बबेजा ने दो-दो, रितुराज और रितिक ने एक-एक विकेट लिया। इसके बाद उत्तर प्रदेश की टीम ने 48.2 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाकर जीत दर्ज की।
जीत में कप्तान समीर रिजवी ने 71 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। रितिक वत्स ने 45, अक्षु बबेजा ने 33 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में विदर्भ की ओर से प्रथम माहेश्वरी और साहिल ने दो-दो विकेट लिए।