फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uttar Pradesh athletes win 18 medals at National Special Athletics Championships

Kanpur News: राष्ट्रीय स्पेशल एथलेटिक्स में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते 18 पदक

Sun, 08 Feb 2026 02:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh athletes win 18 medals at National Special Athletics Championships
कानपुर। राष्ट्रीय स्पेशल एथलेटिक्स प्रतियोगिता दो से सात फरवरी तक रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में हुई। इसमें उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स टीम ने सात स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य पदक समेत 18 पदक जीते।
विज्ञापन


बालक वर्ग में लालचंद्र ने 1500 मी. दौड़ और शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीता। अंकुश ने 50 मी. और 100 मी. दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। मयंक चौबे ने लंबी कूद और रुद्रांश शर्मा ने स्टैंडिंग लॉन्ग जंप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


श्लोक ने 800 मी. दौड़ में स्वर्ण पदक और 400 मी. दौड़ में रजत पदक जीता। कानपुर के युवराज चौरसिया ने 200 मी. दौड़ में रजत और लॉन्ग जंप में कांस्य पदक, धीरेश ने 800 मी. दौड़ में रजत व 400 मी. दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया। आदित्य प्रताप सिंह ने शॉटपुट में रजत पदक, तनिष्क ने 200 मी. दौड़ में रजत और अक्षय शर्मा ने 3000 मी. दौड़ में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


तनिष्क गौतम ने 200 मी. दौड़ में रजत और लॉन्ग जंप में कांस्य पदक अपने नाम किया। बालिका वर्ग में चेरी सिंह ने 200 मी. दौड़ में स्वर्ण पदक और लॉन्ग जंप में रजत पदक जीता।


ओलंपिक उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, एरिया डायरेक्टर संजीव दोहरे, मुख्य अधिशासी अधिकारी स्टीफन पीडी, संयुक्त मुख्य अधिशासी अधिकारी कल्लू हजारिका, ट्रेनिंग इंचार्ज मनोज सिंह, कोऑर्डिनेटर इंद्रपाल और सीनियर फिजियोथैरेपिस्ट सुब्रतो भद्रा ने टीम के सीनियर कोच सत्येंद्र सिंह यादव, संदीप पाल, खुशी सिंह, अक्षिता तोमर व राजवती व खिलाड़ियों को संघ ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed