Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Utkarsh Yadav will captain the CSJMU cricket team.

Kanpur News: उत्कर्ष यादव करेंगे सीएसजेएमयू क्रिकेट टीम की कप्तानी

Tue, 17 Nov 2026 02:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Utkarsh Yadav will captain the CSJMU cricket team.
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की 16 सदस्यीय पुरुष क्रिकेट टीम की कमान उत्कर्ष यादव को सौंपी गई है। अनमोल पांडेय उपकप्तान होंगे। टीम लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित होने वाली नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन

वीएसएसडी कॉलेज में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026-27 और 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया गया है। चयनित टीम में सीएसजेएमयू कैंपस के सर्वाधिक चार खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा डीएवी, पीपीएन और वीएसएसडी कॉलेज के तीन-तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है। क्राइस्ट चर्च कॉलेज, जीएस लॉ कॉलेज के एक-एक खिलाड़ी को जगह मिली है। डॉ. विपेंद्र सिंह परमार टीम के कोच और प्रो. सोहेल रजा मैनेजर की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन

टीम इस प्रकार है... उत्कर्ष यादव (कप्तान), अनमोल पांडेय (उपकप्तान), शिवांशु सचान (विकेटकीपर), सद्दाम हुसैन, विकास यादव, आयुष, निलेश कौल, शाश्वत कुमार, पृथ्वीराज चौहान, शशांक सिंह, ऋषभ यादव, देवांश चतुर्वेदी, शौर्यदीप पांडेय, विपिन प्रताप सिंह, अर्पित अवस्थी और अनुभव सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed