फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Use puzzles to make math fun

Kanpur News: गणित को आनंददायक बनाने के लिए करें पहेलियों का उपयोग

Fri, 21 Aug 2026 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 21 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Use puzzles to make math fun
रसूलाबाद। संख्याओं को पहचानने, लिखने और सरल गणितीय क्रियाओं का अभ्यास करने के लिए नियमित रूप से वर्कशीट कराएं। गणित को आनंददायक बनाने के लिए खेल और पहेलियों का उपयोग करें। ये बातें समग्र शिक्षा एवं निपुण भारत मिशन के तहत चंद्रप्रभा शर्मा डिग्री कॉलेज रसूलाबाद में चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण के तीसरे बैच के प्रशिक्षण में बृहस्पतिवार को एआरपी सोनू सिंह ने शिक्षकों से कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों को गणित पढ़ाते समय गणित को आसपास के वातावरण तथा वास्तविक दुनिया से जोड़ें जिससे बच्चे समझ सकें कि गणित उनके जीवन में कैसे उपयोगी है। बच्चों को प्रश्न पूछने और प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करें। एआरपी पारुल निरंजन ने शिक्षकों से कहा कि गणित विषय को बच्चों के लिए रुचिकर बनाने के लिए उनके आसपास की चीजों में संख्याओं और आकृतियों के उदाहरण दें। गणित के प्रति उनके डर को कम करने के लिए सकारात्मक और उत्साहजनक माहौल बनाएं।
विज्ञापन

संदर्भदाता हिमांशु गुप्ता ने ब्लेंडिंग और ग्रिड के माध्यम से शब्द पठन के अभ्यास कार्य के महत्व को शिक्षकों को बताया। संदर्भदाता शैलेश पाल ने शिक्षकों से कहा कि बच्चों को गिनती सिखाने के लिए असली वस्तुओं जैसे कंकड़, फल, बटन आदि का उपयोग करें। बच्चों को आकृतियों और उनके गुणों की पहचान करना सिखाएं। संदर्भदाता दिनेश कुमार ने शिक्षकों से कहा कि बच्चों को वस्तुएं छांटने, समूहीकृत करने व आकार और भार के अनुसार उनमें अंतर करना सिखाएं। प्रशिक्षण में अखंड प्रताप, आरती सिंह, विनीत कुमार, अर्चना मिश्रा, संध्या पांडेय, सावित्री देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed