फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   us president security officer's father give testimony in 1984 sikh riots in kanpur

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सिक्योरिटी अफसर के पिता 1984 सिख दंगा मामले में देंगे गवाही

Thu, 04 Jul 2019 12:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 04 Jul 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
us president security officer's father give testimony in 1984 sikh riots in kanpur
कानपुर कोतवाली में सेवानिवृत जज सुभाष चंद्र के साथ सिख समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
1984 दंगा मामलों के लिए गठित एसआईटी ने बुधवार को कोतवाली स्थित एसआईटी कार्यालय में जांच पड़ताल शुरू की। जांच के लिए नियुक्त सदस्य सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुभाषचंद्र अग्रवाल से सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
विज्ञापन


उन्हें बताया गया कि 12 लोग गवाही देने को तैयार हैं। इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सिक्योरिटी अफसर अंशदीप सिंह भाटिया के पिता दविंदर पाल सिंह भी शामिल हैं। केस डायरी कोर्ट से लेने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अदालत से रिकॉर्ड भी मांगा जा रहा है। 
विज्ञापन


 

मुलाकात के बाद सरदार मोहकम सिंह ने बताया कि दंगे में शहर में मारे गए सभी 127 लोगों के नाम व पते सहित लिस्ट सौंप दी गई है। पीपुल यूनियन ऑफ सिविल लिबर्टीज संस्था की पुस्तक ‘दोषी कौन’ भी दी गई है। दंगे के बाद प्रकाशित इस किताब में मोहल्लेवार पीड़ितों और दंगा करवाने वालों के नामों का उल्लेख है।

उन्होंने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति के सिक्योरिटी अफसर के पिता 1984 में केडीए कॉलोनी बर्रा में रहते थे। उनके सामने उनके भाई अंगद सिंह और मविंदर सिंह की हत्या की गई थी। वह भी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से गवाही देने को तैयार हैं। बैठक में सुखविंदर सिंह लाडी, कंवलजीत सिंह, मीतू सागरी, इकबाल सिंह दुआ, उजागर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed