फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ursala, KPM, and Kanshiram hospitals lack Fire NOC; notices issued.

Kanpur News: उर्सला, केपीएम और कांशीराम अस्पताल के पास फायर एनओसी नहीं, नोटिस

Sun, 05 Jul 2026 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Ursala, KPM, and Kanshiram hospitals lack Fire NOC; notices issued.
कानपुर। उर्सला, डफरिन, केपीएम, कांशीराम और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के पास फायर एनओसी (फायर नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) नहीं हैं। लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इन अस्पतालों को नोटिस जारी कर आग से बचाव के इंतजाम पुख्ता करने और एनओसी लेकर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



कुछ दिन पहले उर्सला की नई ओपीडी भवन में एसी में शाॅर्टसर्किट से आग लग गई थी। हालांकि कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र की मदद से वक्त रहते आग पर काबू पा लिया था। डॉक्टरों के अनुसार उर्सला की नई ओपीडी भवन को बने हुए करीब 11 साल हो गए हैं लेकिन फायर सेफ्टी सिस्टम को सुचारू रूप से चालू नहीं किया जा सका है। ऐसा ही हाल कांशीराम का है। यहां फायर सेफ्टी सिस्टम तक शुरू नहीं हो सका है। केपीएम में जर्जर भवन के चलते फायर सेफ्टी सिस्टम लग ही नहीं सकता। उर्सला निदेशक डॉ. सीमा श्रीवास्तव ने बताया कि फायर सेफ्टी सिस्टम अभी शुरू नहीं हुआ है। इसके संचालन के लिए काम कराया जा रहा है। कांशीराम के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा ने बताया कि शासन को नया प्रस्ताव बनाकर भेजा है। भवन में लगा फायर सेफ्टी सिस्टम में अपूर्ण कार्य हुआ है। उसे जल्द से जल्द पूरा कराएंगे।
विज्ञापन




सभी अस्पतालों को नोटिस देकर आग से बचाव के इंतजाम किए जाने संबंधी निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा एनओसी के लिए भी आवेदन करने और कर्मचारियों को बचाव संबंधी जानकारी देकर प्रशिक्षित किए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। - डॉ. हरिदत्त नेमी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed