फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Urs-e-Naimi Mohabbat gives the message of brotherhood and peace

Kanpur News: भाईचारे व अमन का पैगाम देती है उर्स-ए-नईमी मोहब्बत

Thu, 28 Aug 2025 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Urs-e-Naimi Mohabbat gives the message of brotherhood and peace
इटावा। दरगाह चिश्तिया नईमिया साबितगंज में हजरत डॉ. ऐनुन नईम उर्फ बन्ने मियां का 28वां सालाना उर्स-ए-नईमी का आयोजन बुधवार रात को किया गया। उर्स का आयोजन हजरत अल्लामा सैयद मो. अख्तर चिश्ती साहिबे सज्जादा आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया दारुलन खैर फफूंद शरीफ औरैया की सरपरस्ती में शानोशौकत से किया गया। उर्स में पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री राम प्रसाद सविता ने शिरकत की।
विज्ञापन

उर्स को डॉ. मोहम्मद शोएब अहमद चिश्ती नईमी सज्जादानशीन अदबो-एहतिमाम से अंजाम देते थे, उसी तरह उनके निधन के बाद यह पहला उर्स उनके चाहने वालों और श्रद्धालुओं ने अदा किया। इस मौके पर हजरत डॉ. शोएब अहमद चिश्ती नईमी की फातिहा ख्वानी का भी इंतजाम किया गया। उर्स में वली-ए-अहद आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया दारुलनखैर फफूंद शरीफ सय्यद मोहम्मद नवाज अख्तर चिश्ती ने तकरीर की। उन्होंने हजरत डॉ. बन्ने मियां के जीवन पर प्रकाश डाला व उलेमाओं ने तकरीर और कलाम पेश किए। उर्स में शहर के साथ साथ जयपुर, लखीमपुर खीरी, दिल्ली, फर्रुखाबाद, कदौरा, कालपी, उरई, औरैया, भिंड, ग्वालियर, झांसी से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर राजू गुप्ता, आलोक दीक्षित, मो. राशि, सपा नेता फरहान शाकील, शायर रौनक इटावी, कोमल सिंह कुशवाहा, नफीसुल हसन अंसारी, वसीम चौधरी शामिल रहे। उर्स के आयोजक मो इनाम, मो नदीम अहमद बरकाती, मो फैसल चिश्ती ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed